Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल-डीजल 15 तो एलपीजी का 7 दिनों का स्टॉक:मोतिहारी में DIG, DM-SP ने आपूर्ति जांची; कहा-जरूरत पर ही गैस की बुकिंग करें


मोतिहारी में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी हर किशोर राय, डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी फिलिंग शेड में आपूर्ति व्यवस्था, बॉटलिंग प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र पूरी क्षमता से कार्य कर रहा है और जिले की मांग को निर्बाध रूप से पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। दैनिक आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल का 15 दिनों का अतिरिक्त बफर स्टॉक तथा एलपीजी का 7 दिनों का अतिरिक्त भंडार सुरक्षित रखा गया है। साथ ही, दैनिक आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिले में एलपीजी की आपूर्ति पूर्व के दिनों के अनुसार ही सुचारू रूप से जारी है। यहां IOCL, HPCL और BPCL की कुल 115 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने का काम कर रही हैं। 1 से 29 मार्च के बीच कुल 5,22,735 बुकिंग 1 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच कुल 5,22,735 बुकिंग के मुकाबले 4,42,697 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। वहीं, 29 मार्च को एक ही दिन में 14,762 बुकिंग के विरुद्ध 14,599 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जो सामान्य औसत से अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में गैस बुकिंग में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि उपभोक्ताओं द्वारा अनावश्यक अतिरिक्त बुकिंग के कारण हो रही है। आपूर्ति एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है, इसलिए अतिरिक्त बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आपूर्ति प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एलपीजी के निर्बाध संचालन, परिवहन और वितरण के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कालाबाजारी-जमाखोरी की सूचना प्रशासन को दें जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही गैस की बुकिंग करें और इसे घरेलू उपयोग तक ही सीमित रखें। साथ ही, कालाबाजारी या जमाखोरी की किसी भी सूचना को जिला प्रशासन को दें। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06252-242418 पर देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles