धनबाद9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में एनएच-32 स्थित लिलौरी मंदिर स्थान शाखाटाड़ रेलवे फाटक के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया।
धनबाद रेल डिवीजन के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T के हाइट गेट से बोकारो की ओर से आ रही एक लग्जरी कार जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

दमकल के पहुंचने तक कार काफी हद तक जल चुकी थी और बाद में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कार में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक कार काफी हद तक जल चुकी थी और बाद में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के कारण कार बीच सड़क पर आ गई थी, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
वहीं, रेलवे फाटक से गुजरने वाले राहगीरों ने बताया कि फाटक के पास पहुंचने पर उन्होंने कार को जलते हुए देखा। कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

