Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में बस-जुगाड़ गाड़ी टक्कर, चालक की मौत:ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर लगया जाम


कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में कोलासी स्थित बुनियादी विद्यालय के समीप मेहर रानी बस और एक जुगाड़ गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में जुगाड़ गाड़ी चालक मोहम्मद हजरत (लगभग 50 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जुगाड़ गाड़ी पर सवार सोनापुर निवासी मोहम्मद हिफाजुद्दीन इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद वे सड़क के बाईं ओर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाजीपुर कारगिल चौक निवासी मोहम्मद हजरत अपनी जुगाड़ गाड़ी पर जलावन की लकड़ी लादकर हाजीपुर से अपने नए घर सोनापुर जा रहे थे। इसी दौरान कोलासी बुनियादी विद्यालय के पास सामने से आ रही मेहर रानी बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कोलासी चौक पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोलासी थाना प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर थाने ले जाने लगे। इसी बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान, बंगाल निवासी एसके बिलाल अपनी मारुति सुजुकी ईईको (नंबर BR09A866) से परिजनों के साथ भागलपुर जा रहे थे। उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और महिला तथा ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सुरक्षित भीड़ से निकाला जा सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि जिले में जुगाड़ गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जो बेलगाम सड़कों पर दिन-रात रफ्तार भर रही है। जिसमें ना प्रॉपर ब्रेक है ना ही लाइट की समुचित व्यवस्था ऐसी जुगाड़ गाड़ी जिला प्रशासन के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी सिर दर्द बना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles