Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:बैंक से कैश निकालने जा रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर


पूर्णिया के के.नगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी तेज वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद परिजनों की मदद से इलाज के GMCH लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बनियापट्टी काझा निवासी जोगेंद्र प्रसाद साह(62) के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। घटना काझा और बनियापट्टी के बीच ललियाही धार के पास की है। स्थानीय लोगों से मिली हादसे की सूचना बड़े भाई दीप कुमार साह ने बताया कि जोगेंद्र प्रसाद साह घर से कैश निकालने बैंक गए थे, इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles