Anant Singh On Cm Nitish : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. वो राज्यसभा जाने वाले हैं. अगले 14 दिनों में बिहार में सत्ता का हस्तांतरण होने वाला है. बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. इसे लेकर बिहार की जनता के मन में सवाल है. सवाल ये कि आखिर सीएम नीतीश के बाद कैसा होगा बिहार? इसी सवाल को लेकर आज प्रभात खबर डॉट कॉम ने नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले छोटे सरकार से भी बातचीत की.
नीतीश कुमार को बिहार के इंजीनियर!
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने इस बात का भरोसा जताया है कि बिहार में आने वाली सरकार को नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलना होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों बिहार में जो होगा वो अच्छा ही होगा. अनंत सिंह का भरोसा है कि नीतीश कुमार जो करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. दरअसल, आज Anant Singh ने प्रभात खबर डॉट कॉम से बात की. उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार का इंजीनियर बताने की कोशिश की.
अपने अंदाज में बताया कैसे चलेगा बिहार
अनंत सिंह ने प्रभात खबर डॉट कॉम को अपने अंदाज में कहा कि सीएम नीतीश के जाने से सभी दुखी हैं. पूरा बिहार उनके जाने से दुखी है और सभी रो रहे हैं. मगर नीतीश कुमार जो भी करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. उन्होंने कहा, इससे बिहार की जनता को फायदा होगा.
पहले जो साइकिल बनाया उसका नाम होगा…
अनंत सिंह ने अपने अंदाज में ये बताया कि बिहार में नीतीश कुमार ने जो बिहारी की राजनीति का रास्ता दिखाया है. अब उसी पर सभी को चलना होगा. उन्होंने इसके लिए उदाहरण भी दिए. उन्होंने कहा, ‘जिसने पहले साइकिल बनाई उसका नाम लिया जाएगा.’
देखे रास्ते पर कोई भी चल सकता है : अनंत
अनंत सिंह ने समझाया कि ‘अब जो साइकिल बना रहा है, वो देखकर बना रहा है.’ ऐसे में उन्होंने CM Nitish Kumar को बिहार का ‘इंजीनियर’ बताने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘देखे हुए रास्ते पर तो कोई भी चल सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार को रास्ता दिखा दिया है.’ अब उसी पर सभी को चलना होगा.

