Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो जख्मी


खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना के बांधगोड़ा इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क के किनारे खड़ी एक पिकअप वैन को एक ट्रक ने टक्कर मारी। इस दौरान पिकअप वैन पलट गयी, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। जानकारी हो कि कच्चे आम से लदा ट्रक खड़गपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान गति अवस्था में ट्रक ने अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी पिकअप वैन को टक्कर मारी, जिससे पिकअप वैन पलट गयी। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए और इलाके में यातायात बाधित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद नारायणगढ़ थाना की पुलिस और नेशनल हाइवे अथॉरिटी मौके पर पहुंची। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन का अधिकांश हिस्सा और ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles