Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में मांस मछली पर नहीं गोहत्या पर लगायेंगे प्रतिबंध, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर पलटवार

बंगाल में मांस मछली पर नहीं गोहत्या पर लगायेंगे प्रतिबंध, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर पलटवार

Giriraj Singh: पटना. पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में मांस मछली पर नहीं गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह बयान उस वक्त आया है, जब पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है. टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो मांसाहारी भोजन नहीं खा पाएंगे.

टूटेगा ममता बनर्जी का सपना

ममता बनर्जी के आरोप का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में मछली खाने पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, बल्कि भाजपा की सरकार में तो गोहत्या पर प्रतिबंध लगाएंगे. मछली खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी लोगों की भावना से खेल रही हैं. उनको पता चल चुका है कि वो बंगाल हार रही है. भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. ममता बनर्जी ने जो बंगाल को बांग्लादेश बनाने का सपना देखा था उसे जनता इस बार तोड़ देगी. गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में हिंदू प्रताड़ित होता रहा है, भाजपा की सरकार में उसे प्राथमिकता दी जाएगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरशाली है नीतीश कुमार का कार्यकाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल इतिहास में याद किया जाएगा. देश और बिहार की जनता उनके कार्यकाल को स्वर्णिम काल के तौर पर याद करेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 1985 से विधायक रहे, विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं और एक सफल मुख्यमंत्री भी बीते दो दशक से रहे हैं. उनके शानदार कार्यकाल को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. नीतीश कुमार का कार्यकाल अद्भुत रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को निरंतर विकास के पथ पर बढ़ाया और लालू यादव ने विकास को पटरी से उतारने का काम किया.

Also Read: तृणमूल नेताओं के कॉल से टूटती है शुभेंदु अधिकारी की नींद, जीत को लेकर किया ये दावा

The post बंगाल में मांस मछली पर नहीं गोहत्या पर लगायेंगे प्रतिबंध, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर पलटवार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles