Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के लोगों को जल्द मिलेगी सिकंदरपुर लेकफ्रंट की सुविधा:नगर विकास-आवास विभाग के प्रधान सचिव बोले- आम लोगों के लिए जल्द खोलें


मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर लेकफ्रंट को शहरवासियों के लिए और आकर्षक व उपयोगी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां मौजूद वॉकिंग ट्रैक, बोट क्लब, कम्युनिटी हॉल और ग्रीन एरिया जैसी सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के साथ-साथ आम लोगों की पहुंच बढ़ाने और इनके उपयोग को आसान बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। आज नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, ग्रीन एरिया और बोटिंग से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सुविधाओं को जल्द से जल्द आम लोगों के उपयोग के लिए बेहतर तरीके से संचालित किया जाए और मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शहर को राजस्व भी मिल सके। जनता के उपयोग और सुविधा पर फोकस लेकफ्रंट को सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रखते हुए अब इसे एक एक्टिव पब्लिक स्पेस के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बोटिंग, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाए, ताकि लोग यहां ज्यादा समय बिता सकें और परिवार के साथ बेहतर अनुभव ले सकें।
कम्युनिटी हॉल और बोट क्लब बनेंगे आकर्षण का केंद्र कम्युनिटी हॉल और बोट क्लब में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना है। इससे यह जगह सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि शहर के बड़े आयोजनों का केंद्र भी बन सकेगी। मोनेटाइजेशन से सुविधाओं में आएगा सुधार इन सभी सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मिलने वाले राजस्व का उपयोग रखरखाव और नई सुविधाएं जोड़ने में किया जाएगा, जिससे आम लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डेडलाइन तय, देरी पर लगेगा जुर्माना स्मार्ट सिटी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। यदि किसी एजेंसी की ओर से काम में देरी की जाती है तो उस पर वित्तीय दंड भी लगाया जाएगा, ताकि काम समय पर पूरा हो और जनता को लाभ मिल सके। निरीक्षण में देखी गई व्यवस्थाएं इसी क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने सिकंदरपुर लेकफ्रंट का दौरा कर वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, ग्रीन एरिया, बोट क्लब और कम्युनिटी हॉल का जायजा लिया। साथ ही आईसीसीसी कमांड एंड कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक रितुराज प्रताप सिंह ने बताया, प्रधान सचिव से निर्देश प्राप्त हुआ है कि सिकंदरपुर लेकफ्रंट की सुविधाओं का जल्द से जल्द मोनेटाइजेशन किया जाए। साथ ही सभी परियोजनाओं के लिए स्पष्ट डेडलाइन तय कर काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसी निर्धारित समय-सीमा से आगे बढ़ती है तो उस पर वित्तीय दंड भी लगाया जाएगा, ताकि परियोजनाओं को समय पर पूरा कराया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles