Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोहम्मद अज़ीमुल्लाह विशिष्ट शिक्षक बने:मध्य विद्यालय जफरा में शिक्षा सुधार को देंगे प्राथमिकी


बिहार के मधुबनी जिले में मध्य विद्यालय जफरा के शिक्षक मोहम्मद अज़ीमुल्लाह को नियोजित शिक्षक से पदोन्नत कर विशिष्ट शिक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने पुराने विद्यालय में ही इस नए पद पर योगदान दिया है। मोहम्मद अज़ीमुल्लाह अपनी मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी पदोन्नति से विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय में सकारात्मक माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशाद अहमद ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अज़ीमुल्लाह के मार्गदर्शन में विद्यालय नई ऊँचाइयों को छुएगा और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा। यह उपलब्धि न केवल अज़ीमुल्लाह के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles