Top 5 This Week

Related Posts

एचीवर्स क्लासेस में ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

एचीवर्स क्लासेस में ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

सिमडेगा. शहर के प्रिंस चौक स्थित नाइस गली में संचालित एचीवर्स क्लासेस में जेटेट परीक्षा की तैयारी नये सिलेबस के अनुसार करायी जा रही है. संस्थान ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. संस्थान में कक्षा एक से पांच तथा कक्षा छह से आठ के लिए अलग-अलग बैच चलाये जा रहे हैं, ताकि छात्रों को उनके स्तर के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन मिल सके. अभ्यर्थियों को सभी विषयों के पीडीएफ नोट्स व नियमित टेस्ट पेपर भी उपलब्ध कराये जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी को मजबूत बनाया जा सके. कोचिंग संचालक गणेश पाठक ने बताया कि पिछली सहायक आचार्य परीक्षा में संस्थान के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. इसको देखते हुए आगामी जेटेट परीक्षा के लिए विशेष रणनीति के तहत तैयारी करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में नामांकन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी व नामांकन के लिए मोबाइल नंबर 6207645754 पर संपर्क कर सकते हैं.

जागरूकता बढ़ाने का दिया निर्देश

सिमडेगा. नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने वीर बुधू आश्रय गृह केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र में कोई भी यात्री नहीं मिले. उन्होंने केयरटेकर को आश्रय गृह के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंद इसका लाभ उठा सके.

The post एचीवर्स क्लासेस में ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles