Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नरसिंहगढ़ प्रीमियर लीग सीजन एक बिग बैश धमाका का फाइनल मैच आज


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 1 बिग बैश धमाका का प्लस टू हाई स्कूल ग्राउंड में बुधवार को तीसरे दिन का पहला मैच सिंहभूम लायंस बनाम जायसवाल स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। सिंहभूम लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 81 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने आई जायसवाल स्पोर्ट्स 4 विकेट खोकर 45 रन बना सका। यह मैच सिंहभूम लायंस 36 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस को दिया गया। दूसरा मैच गजराज इलेवन चाकुलिया बनाम सिंहभूम लायंस के बीच खेला गया। सिंहभूम लायंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाया। गजराज इलेवन चाकुलिया 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 45 रन ही बना पाई। यह मैच सिंहभूम लायंस 51 रन से जीता। इस मैच के लिए टिंकू को मैन ऑफ द मैच नवाजा गया। तीसरा मैच आमदा फाइटर बनाम जायसवाल स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। जायसवाल स्पोर्ट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 61 रान बनाया। जवाबी पारी मे आमदा फाइटर ने 5.5 ओवर में 62 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। सुन्दर मोहन को मैन ऑफ द मैच चयन किया गया। चौथा मैच आमदा फाइटर बनाम गजराज इलेवन चाकुलिया के बीच खेला गया। आमदा फाइटर निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाबी पारी में गजराज इलेवन 5 विकेट खोकर 62 रन ही बना सका। यह मैच आमदा फाइटर 32 रन से जीता। जिसमें मैन ऑफ दा मैच सुन्दर मोहन मार्डी को चुना गया। पांचवां मैच जायसवाल स्पोर्ट्स और एच ट्रेडिंग के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल स्पोर्ट्स 6ओवर में 152 रान का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने आई के एच ट्रेडिंग मात्र 68 रन बनापाया। यह मैच जायसवाल स्पोर्ट्स 84 रन से जीता । छठवां मैच जायसवाल स्पोर्ट्स बनाम मां रंकिणी कोकपाड़ा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल स्पोर्ट्स 123 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने आई मां रंकिणी कोकपाड़ा 59 रन बनाए यह मैच जायसवाल स्पोर्ट्स 64 रन से जीत हासिल किया। इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच गुरुवार को होगा। चारों टीम जायसवाल स्पोर्ट्स, आमदा फाइटर, मां रंकिणी 11, सिंहभूम लायंस के बीच खेला जाएगा। आयोजन कमेटी के डान माहली, इरफान अली, मो तासिम, वकील अहमद, लालटू दास, सुमन कुमार, शिवम, अरमान अली, अरशद अहमद, शेख शमीम, खुर्शीद अली, मो सलिम, मुश्ताक अली एवं शकील अहमद आदि विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles