Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nutrition Month Campaign | Anganwadi Health Awareness Program 2026

भारत सरकार के बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 8 अक्टूबर तक ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम “हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है।

.

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू हो गया है। इसका मकसद बच्चों, माताओं और गर्भवती महिलाओं को सही पोषण के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।

लोगों को पोषण का महत्व समझाएंगी सीडीपीओ

अभियान के दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य जांच और पोषण से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

गर्भवती माताओं को आयरन, फोलिक एसिड और दूसरी जरूरी दवाओं के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इससे उनकी और शिशु की सेहत अच्छी रहेगी।

सीडीपीओ खुद आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर लोगों को पोषण का महत्व समझाएंगी।

इस पोषण माह में आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, गर्म और ताजा पका भोजन जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा।

इसमें सामुदायिक भागीदारी, बाल विकास के लिए पोषण और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी बातें भी शामिल हैं।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles