Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा के हरनौत-नगरनौसा में लगी आग:20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को हुआ नुकसान


गर्मी की दस्तक देते ही नालंदा में अगलगी की भीषण घटनाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है।आज जिले के अलग-अलग प्रखंडों में खेत में तैयार खड़ी फसलों में आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ। सबसे बड़ी घटना हरनौत प्रखंड के बराह गांव स्थित बहिरा खंधा में घटी, जहां दोपहर के समय बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 15 से 20 बीघा गेहूं की फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। दोपहर करीब 12:15 बजे बहिरा खंधा के ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्टेज के हाईटेंशन तार में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटू और सुजीत कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि फसल से धुआं उठता देख ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, मगर आग की तीव्रता को देखते हुए दो-तीन अन्य दमकल गाड़ी को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान राकेशवर कुमार, कलिंदर यादव, विनोद यादव, धर्मेंद्र यादव, छोटी सिंह, पिंकू राम और श्याम यादव समेत कई अन्य की मेहनत जलकर खाक हो चुकी थी। इसी तरह की एक अन्य भीषण घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के मनीचक गांव स्थित खंधा में सामने आई है। यहां आग ने इतना रौद्र रूप धारण किया कि दर्जन भर किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे पूरी तरह असफल रहे। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर रवाना हुई है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस्लामपुर के कस्तूरी बिगहा में भी धान के पुआल में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मची रही, जहां ग्रामीण खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles