Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में 86 एएसआई की ट्रांसफर-पोस्टिंग:एसएसपी सुशील कुमार बोले- 24 घंटे में नई तैनाती पर ज्वाइन करें; कोतवाली से बोधगया तक बदली जिम्मेदारी


गयाजी जिले की पुलिस व्यवस्था में शनिवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसएसपी सुशील कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात 86 एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई है, जो लंबे समय से एक ही थाने में सेवा दे रहे थे। तबादले का आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में गहमागहमी बढ़ गई। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। भदवर थाना से सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम को कोतवाली थाना भेजा जारी आदेश में साफ किया गया है कि तीन साल की अवधि पूरी करने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत उनके वर्तमान थाने या इकाई से हटाकर दूसरे थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस प्रशासन में बेहतर तालमेल, कार्यकुशलता और पारदर्शिता बनाए रखना बताया जा रहा है। तबादले की सूची में गया जिले के लगभग सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है। भदवर थाना से सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम को कोतवाली थाना भेजा गया है। अलग-अलग थानों से सिविल लाइंस थाना में कई को मिली नई जिम्मेदारी सुभाष मंडल, अनिल कुमार यादव, फूल चंद्र और मुर्तजा को अलग-अलग थानों से सिविल लाइंस थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। संजीव शंकर को रामपुर थाना से सिविल लाइंस थाना भेजा गया है। इसी तरह सूर्य नारायण, जय कुमार यादव और अरुण कुमार को क्रमशः इमामगंज, बाराचट्टी और आमस से मगध मेडिकल थाना भेजा गया है। अशोक कुमार सिंह और अरुण कुमार सिंह को बांके बाजार और गुरारू थाना से हटाकर रामपुर थाना में तैनात किया गया है। स्थानांतरण सूची में फतेहपुर थाना के लिए भी कई नए अधिकारी भेजे गए हैं। बाराचट्टी, महकार, अलीपुर, परैया, कोंच और पंचानपुर थाना से कई पुलिस अधिकारियों को फतेहपुर भेजा गया है। इससे फतेहपुर थाना की पुलिस टीम में बदलाव हुआ है। ट्रांफसर पोस्टिंग की पूरी लिस्ट देखें वजीरगंज, बुनियादगंज और मुफस्सिल थाना में भी बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों की नई तैनाती वहीं वजीरगंज, बुनियादगंज और मुफस्सिल थाना में भी बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई है। डुमरिया, गहलौर, मोहनपुर और वजीरगंज से पुलिस पदाधिकारियों को वजीरगंज भेजा गया है। कोंच, टिकारी और चाकंद थाना से अधिकारियों को बुनियादगंज थाना में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार खिजरसराय, महकार, आमस, निमचक बथानी और सिविल लाइंस से अधिकारियों को मुफस्सिल थाना भेजा गया है। चंदौती और आसपास के थानों में भी बदली टीम चंदौती थाना में भी कई नए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। आमस, सरबहदा, गुरुआ, वजीरगंज और मुफस्सिल थाना से पदाधिकारियों को चंदौती भेजा गया है। वहीं चंदौती और अन्य थानों से पुलिस पदाधिकारियों को गुरूपा, टिकारी और चाकंद समेत दूसरे थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी दी गई है। मोहनपुर, बोधगया, मगध विश्वविद्यालय और सिन्धुगढ़ थाना में भी नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। गुरुआ थाना से सुरेंद्र पासवान को मोहनपुर थाना भेजा गया है, जबकि गुरूपा थाना से संतोष कुमार सिंह की तैनाती मोहनपुर में की गई है। इसदोर केरकेटा को गुरुआ से बोधगया थाना और शिवनारायण उरांव तथा आलोक कुमार को मगध विश्वविद्यालय थाना भेजा गया है। महिला थाना और यातायात थाना को भी मिले नए अधिकारी फेरबदल में महिला थाना और नगर यातायात थाना को भी शामिल किया गया है। बाराचट्टी थाना से मंजन कुमार तथा चंदौती थाना से पीटीसी नीना दास को महिला थाना भेजा गया है। वहीं रौशनगंज थाना से सुरेंद्र प्रसाद यादव को नगर यातायात थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा मंदिर सुरक्षा-बोधगया, मगध विश्वविद्यालय थाना और अन्य विशेष इकाइयों में भी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस केंद्र गया में तैनात कुछ अधिकारियों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है। 24 घंटे में योगदान नहीं तो कार्रवाई की तैयारी एसएसपी के आदेश के बाद अब सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों के सामने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने की चुनौती है। आदेश में 24 घंटे के भीतर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों की कार्यप्रणाली और पुलिस टीम का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। पुलिस महकमे में इसे लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पदाधिकारियों को बदलने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। शनिवार देर रात जारी इस आदेश ने गया पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद थाना स्तर पर पुलिसिंग कितनी प्रभावी होती है और कानून-व्यवस्था को लेकर इसका कितना असर दिखाई देता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles