Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार भेजी जा रही 10 पेटी अवैध शराब जब्त:चतरा पुलिस ने पलामू के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई


चतरा पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। प्रतापपुर पुलिस ने बिहार भेजी जा रही 10 पेटी विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। इस कार्रवाई में पलामू जिले के रहने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पलामू जिले के मनातू थाना अंतर्गत निवासी सोनू कुमार (24) और प्रिंस कुमार (25) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे बॉर्डर के रास्तों का फायदा उठाकर बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचने का काम करते थे। एसपी सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया चक और कौरा के रास्तों का उपयोग कर बिहार के गया जिले के इमामगंज इलाके में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गुरुवार को पुलिस टीम ने कौरा मोड़ के पास स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध सवारी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें गुप्त तरीके से रखी गई कुल 10 पेटियों में अंग्रेजी शराब और बीयर मिली। यह खेप ड्राई स्टेट बिहार के गया जिले में खपाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles