![]()
शराब नष्ट करने के दौरान की तस्वीर।
जिला उत्पाद विभाग द्वारा आज महाराजी पोखर पिलखबार में 6000 लीटर देसी, विदेशी एवं नेपाली शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह शराब जिले के विभिन्न स्थानों से छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी।
.
न्यायालय की निगरानी में कार्रवाई
उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने बताया कि शराब का विनष्टीकरण न्यायालय की देखरेख में किया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
लगातार चल रहा छापेमारी अभियान
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की सक्रिय कार्रवाई से शराब तस्करों और अवैध रूप से शराब पीने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि विभाग की टीम दिन-रात अभियान चला रही है और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ने एवं शराब बरामद करने का कार्य किया जा रहा है।

