Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आसनसोल में नामांकन के साथ बढ़ी सियासी सरगर्मी, मलय ने भरा पर्चा

आसनसोल में नामांकन के साथ बढ़ी सियासी सरगर्मी, मलय ने भरा पर्चा

आसनसोल.

विधानसभा चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत पश्चिम बर्दवान जिले में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के कई प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसी क्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से उम्मीदवार मलय घटक ने निर्धारित समय से पहले एसडीएम अधर राय के समक्ष अपना नामांकन जमा किया.

देव की मौजूदगी में रोड शो, उमड़ी भीड़

नामांकन के मौके पर मलय घटक के समर्थन में अभिनेता सांसद देव आसनसोल पहुंचे. वे हेलीकॉप्टर से रामसायर मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका स्वागत किया गया. इसके बाद देव और मलय घटक खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो में शामिल हुए. रामसायर मैदान से शुरू हुआ रोड शो एसबी गराई रोड होते हुए बुद्धा मैदान तक पहुंचा. रोड शो के दौरान देव की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल रहा.

अन्य सीटों पर भी नामांकन, विकास कार्यों का जिक्र

मलय घटक ने कहा कि उन्होंने सोच-समझकर इस दिन को नामांकन के लिए चुना है और पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों का हवाला दिया. उन्होंने जिले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, काजी नजरुल यूनिवर्सिटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया. वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से तापस बनर्जी, कुल्टी विधानसभा सीट से अभिजीत घटक, जामुड़िया विधानसभा सीट से हरेराम सिंह और बाराबनी विधानसभा सीट से विधान उपाध्याय ने भी नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही जिले में चुनावी माहौल और तेज हो गया है.

The post आसनसोल में नामांकन के साथ बढ़ी सियासी सरगर्मी, मलय ने भरा पर्चा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles