Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में तालाब में डूबी छात्रा, मौत:तालाब में लगाई डुबकी फिर नहीं आ सकी बाहर, एक घंटे बाद मिली लाश


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बारीपी गांव में एक 14 वर्षीय छात्रा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान छठी कक्षा की छात्रा लक्ष्मी गोप के रूप में हुई है, जो होरी गोप की बेटी थी। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुई। लक्ष्मी गांव के तालाब में नहाने गई थी। उस समय तालाब में कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। लक्ष्मी ने तालाब में डुबकी लगाई, लेकिन वह दोबारा पानी से बाहर नहीं आ सकी। काफी देर तक उसके दिखाई न देने पर अन्य बच्चों को संदेह हुआ। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना लक्ष्मी के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसकी मां और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उसकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी का शव तालाब से बाहर निकाला गया। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Popular Articles