Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में 291 बोतल विदेशी शराब बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने गाड़ी को भी किया जब्त


गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित श्री नारायण नगर में मद्यनिषेध विभाग ने आज एक घर पर छापेमारी कर 291 बोतल विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 111.750 लीटर है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री नारायण नगर के एक घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने घर के बरामदे से शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मौके से गौरव कुमार (27) को गिरफ्तार किया है। गौरव कपसिया, थाना परैया, गया का निवासी है और उसके पिता का नाम भूषण सिंह है। पुलिस उससे अवैध शराब तस्करी में उसकी संलिप्तता और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध विभाग की टीम सक्रिय रही। टीम का नेतृत्व अवर निरीक्षक अंजली कुमारी ने किया, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार राम, मद्यनिषेध सिपाही निशा कुमारी और शिल्पी कुमारी भी शामिल थीं। जवानों और सशस्त्र बलों की भी ली मदद अभियान में गृहरक्षक जवानों और सशस्त्र बलों का भी सहयोग लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है। करमौनी में 432 बोतल शराब बरामद डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौनी में अवैध बीयर और विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक स्विफ्ट डिजायर कार (पंजीयन संख्या- JH-02AC-3177) को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (28), पिता कपिल यादव, निवासी ग्राम फजलाहा, थाना शेरघाटी, जिला गया के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, वह गाड़ी के माध्यम से अवैध रूप से बीयर और विदेशी शराब का परिवहन कर रहा था। छापेमारी के दौरान कुल 157.920 लीटर अवैध बीयर और विदेशी शराब, जो कि 432 बोतलों में थी, बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। इस अभियान में स०अ०नि० बन्टी यादव, विजय कुमार, कमल किशोर, धर्मेन्द्र बैठा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे। टीम ने सतर्कता और तत्परता के साथ इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles