
लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर हुए हमले को शर्मनाक बताते हुए तीखी निंदा की है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में अराजकता का माहौल बना रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को न्यायपालिका को डराने की सुनियोजित कोशिश बताया और इसे न्यायिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार कहा. अदालत ने चुनाव आयोग को सीबीआई या एनआईए से जांच कराने का निर्देश दिया है तथा बंगाल के डीजीपी, मुख्य सचिव और गृह सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने मालदा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया. ओम प्रकाश सिंह ने केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन लगाने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है.
The post न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की कार्रवाई की निंदा की appeared first on Prabhat Khabar.


