![]()
बिजनेस बज रांची| बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से बी सैट यानी बायोम स्कॉलरशिप सह एडमिशन टेस्ट का आयोजन 4 और 5 अप्रैल को िकया जाएगा। इसमें 9वीं से12वीं में पढ़नेवाले और 12वीं पासआउट छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस टेस्ट के तहत 100% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। एडमिशन की प्रक्रिया 7 अप्रैल तक चलेगी। नया बैच 9 अप्रैल से शुरू होगा। बायोम संस्थान की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी के लिए प्री फाउंडेशन बैच, फाउंडेशन बैच, फ्रेशर और टारगेट बैच की शुरुआत की जा रही है। बायोम संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी बायोम इंस्टीट्यूट की वेबसाइट या सेंटर से प्राप्त की जा सकती है।


