Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamtara Train Smoke | Passenger Panic; Break Binding Cause

जामताड़ा के पास जयनगर से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

.

यह घटना शनिवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर सहाना गांव के पास हुई। धुआं निकलता देख बोगी में बैठे यात्री घबरा गए। ट्रेन रुकते ही वे अपनी सुरक्षा के लिए नीचे उतर गए।

ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगी से बाहर निकल गए।

ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगी से बाहर निकल गए।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया

इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक बाइंडिंग हुई थी, जिससे पहियों में घर्षण बढ़ गया और धुआं उठने लगा। इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

ट्रेन को कुछ देर तक रोका गया

रेलवे की तकनीकी टीम और जांच दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रभावित कोच की जांच की। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन को कुछ देर तक रोका गया।

जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी यात्रा सामान्य रूप से जारी है। जांच के दौरान 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 24 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles