Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस को देख तस्कर शराब फेंककर फरार:शेखपुरा में 420 पाउच दारू जब्त, अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज


शेखपुरा के मेहुस थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 420 पाउच शराब जब्त की है। बीती रात तस्कर पुलिस को देखकर तीन बोरों में भरी शराब सड़क पर फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद बोरों से कुल 420 पाउच शराब मिली। हर पाउच में 250 एमएल शराब थी। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस मेहूस स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। 3 बोरे में शराब लेकर जा रहे थे तस्कर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव की ओर से एक बाइक पर तीन बोरे शराब लेकर तस्कर शेखपुरा जा रहे थे। पुलिस को देखते ही वे शराब फेंककर भाग गए। पुलिस ने पीछा किया, पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles