![]()
गोपालगंज में आज मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। दिन की शुरुआत आंशिक रूप से आसमान में छाए काले बादल बादलों के साथ हुई। जबकि दोपहर के समय हल्की धूप और उमस भरा माहौल बना रह सकता है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को हल्की बेचैनी और गर्मी का अहसास हो सकता है। शाम के समय कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना होने के आसार हैं। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना अधिकतम तापमान लगभग 30°C से 33°C तक रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24°C से 25°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।वही जिले में आज बारिश की संभावना 30% से 50% के बीच बनी हुई है। दिन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने के आसार हैं। गोपालगंज सदरऔर थावे इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मीरगंज उचकागांव और हथुआ यहां तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ उमस बनी रहेगी, वहीं शाम को हल्की हवाएं राहत दे सकती हैं। सीमा से सटे इलाकों में 50% तक बारिश के आसार कुचायकोट और कटेया उत्तर प्रदेश सीमा से सटे इन प्रखंडों में बादलों की आवाजाही अधिक रहेगी और 40% से 50% तक हल्की बारिश की संभावना है। बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर गंडक नदी के तटीय इलाकों वाले इन प्रखंडों में नमी का स्तर ज्यादा रहेगा। यहाँ दोपहर या शाम के वक्त हल्की से मध्यम बौछारें देखने को मिल सकती हैं। भोरे और विजयपुर यहाँ मौसम मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा, जहाँ बारिश के आसार काफी कम 20% से 30% हैं। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए दोपहर के समय बाहर निकलते वक्त हल्की बारिश और उमस से बचाव की तैयारी रखना बेहतर होगा।
गोपालगंज में आज 33 डिग्री अधिकतम तापमान:दोपहर में धूप और उमस; सीमा से सटे इलाकों में 50% तक बारिश के आसार
