Top 5 This Week

Related Posts

फोटोग्राफरों का जुटान, डिजिटल के दौर में चुनौती पर चर्चा:गयाजी में 150 नए सदस्य जुड़े; पहचान पत्र नवीकरण महोत्सव में दिखी एकजुटता


गजा शहर में आज फोटोग्राफरों का जुटान देखने को मिला। बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, गया इकाई की ओर से पहचान पत्र नवीकरण महोत्सव का आयोजन किया गया। हर साल होने वाले इस बड़े कार्यक्रम में इस बार रिकॉर्ड भागीदारी दिखी। करीब 200 फोटोग्राफरों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 150 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। साथ ही पुराने सदस्यों के पहचान पत्र का नवीकरण भी किया गया। आयोजन के दौरान पूरे दिन रजिस्ट्रेशन और कार्ड अपडेट का काम चलता रहा। इस मौके पर संगठन के विस्तार को भी मजबूती दी गई। चार नए कोर कमेटी सदस्य जोड़े गए। इनमें विशाल कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार और अखिलेश कुमार शामिल हैं। नए चेहरों के जुड़ने से संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। समाज के भविष्य को लेकर भी गंभीर चर्चा कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक नहीं रहा। फोटोग्राफर समाज के भविष्य को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि बदलते दौर में फोटोग्राफी का व्यवसाय कैसे आगे बढ़े। डिजिटल दौर में नए मौके क्या हैं। युवाओं को कैसे जोड़ा जाए। मगध जोनल प्रभारी अमित कुमार उर्फ मुन्ना ने कहा कि संगठन का मकसद सिर्फ पहचान पत्र बनाना नहीं, बल्कि फोटोग्राफरों के हितों की लड़ाई लड़ना भी है। वहीं संरक्षक विजय कुमार और अध्यक्ष बैजू शर्मा ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने की अपील की। सचिव अवनीत कुमार उर्फ लंबू, कोषाध्यक्ष रोबिन कुमार, संयुक्त सचिव सुमित कुमार उर्फ गुड्डू और मीडिया प्रभारी मनीष ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। उपाध्यक्ष गौतम समेत कोर कमेटी के सदस्य सुरेश, रवि, राजू, राकेश और पवन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी जुड़ाव मजबूत होता है। साथ ही पेशे से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करने का मौका मिलता है।

Spread the love

Popular Articles