Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मारपीट में एक परिवार के पांच सदस्य घायल, दो रेफर

मारपीट में एक परिवार के पांच सदस्य घायल, दो रेफर

हंटरगंज. प्रखंड की डुमरी पंचायत के बेला गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें पांच लोग घायल हो गये. घायलों में 80 वर्षीय मुखु यादव, उनकी पत्नी 75 वर्षीया मखोला देवी के अलावा बहू कविता देवी, बेटा रंजन यादव व पोती खुशबू कुमारी शामिल हैं. मुखु यादव व मखोला देवी की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मारपीट का आरोप गांव के ही सुनील यादव, दिलीप यादव, दीपू यादव, पिंटू यादव, बिगनी देवी, मंजू देवी और सुमन देवी पर लगाया है. घायल कविता देवी ने बताया कि घटना के पूर्व सुबह में उनका बच्चा व गांव के कुछ बच्चे गड्ढा में जमा पानी में नहा रहे थे. बच्चों को डांट कर भगा दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और रात 10 बजे अचानक सुमन देवी व अन्य लाठी डांटे के साथ हमारे घर पर धावा बोल दिया और मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली. इस संबंध में कविता देवी ने थाना में आवेदन दिया है.

The post मारपीट में एक परिवार के पांच सदस्य घायल, दो रेफर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles