Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के पोचरा गांव में युवक ने की आत्महत्या:महुआ पेड़ से लटका मिला शव, ग्रामीणों ने देखी बॉडी, पुलिस जांच में जुटी


लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 41 वर्षीय इकबाल अंसारी, पिता नईम अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इकबाल अंसारी शनिवार देर रात अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित महुआ के पेड़ के पास गया था। जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब ग्रामीण महुआ चुनने के लिए पेड़ के पास पहुंचे, तो उन्होंने इकबाल को फंदे से झूलते हुए देखा। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत लातेहार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। वे भी कारण को लेकर अनभिज्ञ हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Spread the love

Popular Articles