Top 5 This Week

Related Posts

पलामू के युवक की गढ़वा में सड़क हादसे में मौत:बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान एमएमसीएच में तोड़ा दम


पलामू जिले के एक युवक की गढ़वा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा केवालपर गांव निवासी गोलू उर्फ अमरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गोलू अपने साथी पंकज विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से गढ़वा जिले के ओबरा स्थित अपनी बहन के घर गया था। शनिवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़वा के कितासोती गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान एमएमसीएच में तोड़ा दम घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एमएमसीएच पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ मौजूद पंकज विश्वकर्मा बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल गढ़वा में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को एमएमसीएच में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिकअप चला कर पालता था परिवार मृतक गोलू विश्वकर्मा पिकअप वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Spread the love

Popular Articles