Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में डीएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ की बैठक:अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए


अरवल में डीएसपी कृति कमल ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की। यह बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों का निष्पादन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि यह क्राइम मीटिंग पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। रविवार शाम से पूरे जिले में प्रभावी और सख्त पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है, जिसके तहत थाना प्रभारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएसपी ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, वारंटियों की गिरफ्तारी, शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने थाना अध्यक्षों से आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा करने को कहा, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

Spread the love

Popular Articles