Top 5 This Week

Related Posts

नरपतगंज में आपूर्ति अधिकारी पर रिश्वतखोरी का आरोप:विधायक देवंती यादव ने विभाग को पत्र लिखकर जांच की मांग की


अररिया के नरपतगंज प्रखंड में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की एक अधिकारी पर गंभीर रिश्वत उगाही का आरोप लगा है। भाजपा विधायक देवंती यादव ने इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। विधायक देवंती यादव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि नरपतगंज में पदस्थापित आपूर्ति पदाधिकारी अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर डीलरों से रिश्वत वसूल रही हैं। उन्होंने बताया कि डीलरों को उनकी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने की धमकी देकर दो हजार से पांच हजार रुपये तक की राशि वसूली जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग विधायक के अनुसार, उन्हें डीलरों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय अखबारों में छपी खबरों से भी इन आरोपों की पुष्टि होती है। देवंती यादव ने पत्र में कहा है कि इन गतिविधियों से सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आम जनता के हितों की रक्षा हो सके। यह मामला राशन वितरण व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में है। डीलरों का आरोप है कि पदाधिकारी परिवार की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। आरोप साबित होने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई विधायक के इस पत्र के बाद अब विभाग स्तर पर जांच शुरू होने की संभावना है। यदि आरोप साबित होते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जनता अब इस मामले पर विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। जब इस मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने बाद में कॉल करने की बात कहकर फोन काट दिया।

Spread the love

Popular Articles