Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:गया में इलाज के दौरान तोड़ा दम, बीडीओ ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की


कोंच गया-गोह मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कोंच प्रखंड के बड़गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार यादव का निधन हो गया है। दीपक ने मगध मेडिकल कॉलेज, गया में इलाज के दौरान दम तोड़ा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, तो परिजनों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार यादव (पिता- जितेंद्र यादव) एक ऑटो में सवार होकर गया जा रहे थे। कोसमा धर्मशाला के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपक की हालत गंभीर बनी हुई थी। दीपक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। इस दौरान पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार यादव ने क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार दांगी को घटना की सूचना दी। विधायक की पहल पर सोमवार शाम को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी प्रावधानों के तहत ‘पारिवारिक लाभ योजना’ के अंतर्गत ₹20,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। विधायक अजय दांगी ने मृतक के परिजनों को चेक सौंपा। इस अवसर पर प्रखंड नाजिर जयंत कुमार भी उपस्थित थे। बड़गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।

Spread the love

Popular Articles