Top 5 This Week

Related Posts

हॉस्टल में UKG स्टूडेंट की मौत, दादा बोले-गंदा काम हुआ:मोबाइल के बहाने पोते को ऊपर वाले कमरे में ले गए; प्राइवेट पार्ट में भी जख्म


मेरा बच्चा हर दिन अपने भाई के साथ सोता था, लेकिन घटना वाले दिन स्कूल स्टाफ उसे ऊपर वाले कमरे में ले गया। कहा, चलो मोबाइल दिखाएंगे। वहां उसके साथ गंदी हरकत की गई। सुबह जब हालत बिगड़ी, तब हमलोगों को फोन किया गया। यह कहना है कि जहानाबाद के UKG के मृतक छात्र आशु के दादा रामजी प्रसाद का। दरअसल, 5 साल का आशु लोदीपुर स्थित गुरुकुल हॉस्टल में अपने 7 साल के बड़े भाई के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बुलाकी बीघा गांव में पिता धनंजय को गुरुकुल से फोन किया गया कि छोटे बेटे की तबीयत बिगड़ गई है और तुरंत आने को कहा गया। वहां पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस के मुताबिक बच्चे के गर्दन,‎आंख, पेट और प्राइवेट पार्ट पर गहरे‎ जख्म के निशान मिले हैं। शव को ‎देखने से ऐसा लगता है कि उसकी ‎हत्या करने में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला क्या है? बच्चे की मौत पर परिवार ने क्या आरोप लगाए हैं और पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… 5 दिन पहले ही एडमिशन हुआ था बच्चे के दादा रामजी प्रसाद ने बताया, पोते का एडमिशन एक अप्रैल को हुआ था। बच्चे का भाई इसी स्कूल में पहले से क्लास वन में पढ़ता है। पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया तो वहां बोला गया कि किडनी निकाली हुई है। सुबह सूचना मिली कि बच्चा सीरियस आकर देख लीजिए, वहां पहुंचे तो कहा गया कि हॉस्पिटल में है। हॉस्पिटल गए तो छाती-गर्दन में चाकू के निशान दिखे, कंपाउडर उसके शरीर को पोछ रहा था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। बच्चे के कमर गर्दन पर चाकू लगा था। घटना को किसने अंजाम दिया है इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन हम तो स्कूल में छोड़ आए थे, तो हमें तो मास्टर से ही पूछना पड़ेगा ना। मुझे तो लगता है कि मास्टर सभी मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहले वह नीचे वाले कमरे में सोता था, लेकिन घटना के दिन ऊपर वाले कमरे में सुलाया गया। बच्चे के गिर जाने की सूचना दी गई दादा ने आगे बताया, हमें सुबह सूचना मिली कि बच्चा गंभीर हालत में है और तुरंत आने को कहा गया। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बच्चे की हालत बहुत खराब थी। उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आई, जिससे हम लोग घबरा गए। हमें पहले बताया गया कि बच्चा कहीं गिर गया है, लेकिन मौके पर स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगा। हम लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि अगर बच्चा एक कमरे में था, तो उसे दूसरे कमरे में कैसे ले जाया गया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से हमें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे हमारे मन में संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं कुछ छिपाया तो नहीं जा रहा है। कुछ लोगों के बीच तरह-तरह की बातें भी चल रही हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। अगर यह हादसा नहीं है, तो फिर यह कैसे हुआ, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हमें न्याय मिल सके। अब 2 पॉइंट में घटनाक्रम जानिए.. SDPO बोले- हॉस्टल इंचार्ज से पूछताछ कर रहे हैं जहानाबाद SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई है। परिजन ने चाकू मारकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हॉस्टल इंचार्ज गिरने से मौत की बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में लिया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Spread the love

Popular Articles