Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बालूमाथ के थाना प्रभारी बनाए गए अनुभव

बारियातू |गोनिया पंचायत के नावाडीह गांव में 24 वर्षीय महिला काजल कुमारी पति श्रवण कुमार भुइयां की मौत हो गई। उसकी मौत पर मायके वालों ने गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चचेरे भाई किशन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि काजल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जब वे ससुराल पहुंचे, तो काजल के गले पर दबाव के निशान दिखाई दिए। यदि जहर खाने से मौत होती, तो घर में उल्टी के निशान मिलते। उनका कहना है कि श्रवण अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसे प्रताड़ित करता था। इस संबंध में पहले कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। इधर थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मनिका | मानिकडीह गांव स्थित प्रसिद्ध मनिकेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मेले की तैयारियों का सीओ अमन कुमार ने शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंदिर के आसपास कुछ दुकानों में महुआ शराब की बिक्री होते देखी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित दुकानदारों को तत्काल शराब बिक्री बंद करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल और मेले के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सभी से सहयोग करने की अपील की। बालूमाथ | बालूमाथ थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अनुभव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। वह बालूमाथ थाना के 27 वें थाना प्रभारी बने हैं। वहीं बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार का तबादला चंदवा थाना में कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं उग्रवाद,अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अनुभव सिन्हा इससे पूर्व बालूमाथ के अमरवाडीह में पिकेट प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। बालूमाथ | मगध कोलियरी क्षेत्र से पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक हाइवा जब्त किया है। हाइवा में करीब 31 टन कोयला लदा है। इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि मगध कोलियरी क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला लदा हाइवा निकलने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मगध कोलियरी क्षेत्र में उक्त हाइवा को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान हाइवा से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिला। लातेहार | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव शिवम चौरसिया ने बालूमाथ, बारियातू, चंदवा और हेरहंज प्रखंडों में संचालित विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने विधिक सहायता केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों और पंजियों के संधारण की भी जांच की। आम लोगों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता की भी समीक्षा की। उन्होंने पारा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। वे ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। सचिव शिवम चौरसिया ने कहा कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। उन्हें उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी मामलों का स्पष्ट और अद्यतन रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पीएलवी से उनके कार्य में आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली। उन्होंने उनके समाधान पर चर्चा की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles