Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुर्गे के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या:मुर्गा देने में देरी पर युवक से हुआ विवाद, उसके गांव के रहने वाले व्यक्ति की पीटकर ली जान


पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में मुर्गा देने में देरी को लेकर हुए विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पांकी के गढ़गांव निवासी अब्दुल बारिक मियां उर्फ करीमन के रूप में हुई है। यह घटना केल्हवा साप्ताहिक बाजार में हुई। जानकारी के अनुसार, अब्दुल बारिक मियां रोज़ की तरह बाजार में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक और मुर्गा दुकानदार के बीच मुर्गा देने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक मौके से भाग गया। इसके बाद मुर्गा दुकानदार और उसके साथियों ने उस युवक की तलाश शुरू की। उन्हें पता चला कि जिस युवक से विवाद हुआ था, उसी के गांव का रहने वाला अब्दुल बारिक मियां बाजार में मौजूद हैं। इसी आधार पर आरोपियों ने अब्दुल बारिक मियां को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अब्दुल बारिक मियां को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एमएमसीएच रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए रांची के रिम्स भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिपराटांड़ थाना प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles