Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Palamu Double Murder | Accused Arrested After 3 Months For Rs 1300

पलामू में महज 1300 रुपए के लिए एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा किया।

.

इसी साल 16 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा में रानीबांध तालाब के पास एक जला हुआ शव मिला था। उसकी पहचान आबादगंज मिशन स्कूल रोड निवासी शंकर राम (37) के रूप में हुई थी।

उसी दिन मेदिनीनगर में डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास दो नंबर टाउन पुल के पास भी एक शव मिला था, जिसका सिर पत्थर से कूचा गया था। इन दोहरे हत्याकांडों के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने सदर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की।

करीब तीन महीने चले गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने चैनपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने दोनों हत्याओं से संबंधित चौंकाने वाले खुलासे किए।

आरोपी ने बताया कि 15 जनवरी की शाम वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास शंकर राम और करीवा उर्फ छोटू के साथ गांजा पी रहा था। शंकर के पास 1300 रुपये थे, लेकिन वह नशे के लिए पैसे देने को तैयार नहीं था। इस पर चुनमुन ने करीवा के साथ मिलकर शंकर को लूटने की योजना बनाई।

दोनों शंकर को बहला-फुसलाकर चैनपुर के बिरसानगर होते हुए रैनीबांध के पास एक सुनसान जगह ले गए। वहां उसे पटककर उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद इस डर से कि शंकर पुलिस को बता देगा, दोनों ने पास पड़े पत्थर से उसका सिर कूचकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसके कपड़ों में आग भी लगा दी गई। चुनमुन ने लूटे गए 1000 रुपये खुद रखे और करीवा को 300 रुपये दिए।

वारदात के बाद वापस स्टेशन आने पर करीवा ने लूट के पैसे में बराबर हिस्सा मांगा और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह पूरी घटना उजागर कर देगा। इस पर चुनमुन करीवा को रेलवे पुल के पास केबिन के सामने ले गया और पत्थर से सिर कूचकर उसकी भी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक शंकर राम का पर्स, आधार कार्ड और फोटो बरामद कर लिया है। चुनमुन चौधरी पर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles