Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NH-522 Blocked 6 Hours, Market Shut; Family Assured

हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत इरगा पंचायत के छोटका इरगा गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हमले में घायल गुलाम साव की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर

.

जानकारी के मुताबिक, रामनवमी जुलूस के दौरान गुलाम साव पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक नाबालिग सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह NH-522 को जाम कर दिया। यह जाम करीब छह घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।

सड़क जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार।

सड़क जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार।

जाम की सूचना मिलने पर दारू प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद और अंचल अधिकारी राम बालक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें आरोपियों को फांसी की सजा, मृतक की पत्नी को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और सुरक्षा शामिल थी।

प्रशासन द्वारा सभी मांगों पर सकारात्मक पहल और हरसंभव मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। फिलहाल प्रशासन यातायात व्यवस्था सामान्य करने में जुटा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles