Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विस्थापित संघर्ष मोर्चा 15 से देगा बेमियादी धरना

बोकारो | विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड नवनिर्माण सेना की संयुक्त बैठक सोमवार को धनघरी स्थित शाखा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता लाल बाबू अंसारी ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोर्चा की ओर से 15 अप्रैल से एडीएम बिल्डिंग के समीप टू-टैंक गार्डन के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक विस्थापितों की भागीदारी सुनिश्चित करने और एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया। लालबाबू अंसारी ने कहा कि सीजीएम और जीएम के साथ पूर्व में हुई वार्ता के बाद आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। धरना के माध्यम से विस्थापित अपनी मांगों को मजबूती से अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। मांगों में शिक्षित और अशिक्षित महिला-पुरुष विस्थापितों की डीपीएलआर के तहत 20 हजार बैकलॉग में बहाली आदि शामिल है। मौके पर साकिब सरवर, रजी, असगर अली, मकसूद आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles