![]()
भोजपुर में 6 महीने की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। हत्या उसके पिता ने ही की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसे जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित घर से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी दीपांकर कुमार पासवान के रूप में हुई है। भोजपुर में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में वारदात हुई थी। मंदिर परिसर में बच्ची को पटक दिया था 18 मार्च की शाम कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उसने अपनी ही छह माह की बेटी आराध्या कुमारी को जमीन पर पटक दिया था। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद बच्ची की मां सुनती कुमारी ने जहानाबाद जिले के घोसी थाना में अपने पति के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद संबंधित केस को कृष्णागढ़ थाना को ट्रांसफर किया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

