Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड में 9 हो चुके गिरफ्तार:2 करोड़ रुपए के जेवरात लूटे गए थे, 20 अपराधियों ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम


दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स में लूट हुई थी। करीब 2 करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए गए थे। मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है। वारदात में 20 से अधिक अपराधी शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार आरोपी मुरारी को असम से गिरफ्तार किया है। वहीं, बेगूसराय से दीपक और गौतम को भी पकड़ा गया है। इनके पकड़ाने के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जिससे अन्य अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। घटना बड़ा बाजार में हुई थी।
बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी
लूटे गए करीब 2 करोड़ रुपए के जेवरात और नगदी की बरामदगी को लेकर दरभंगा पुलिस, बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दौरान लूट की कुछ सामग्री भी बरामद की गई है, हालांकि अभी पूरी बरामदगी होना बाकी है।

पीड़ित व्यवसायी को पुलिस ने दिया आश्वासन प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही लूटे गए सभी सामान की बरामदगी कर ली जाएगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Popular Articles