![]()
कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक पुत्र द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष निक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पिता हेना मरांडी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद थाना क्षेत्र के बलुआ पंचायत के बैरगाछी गांव निवासी पुत्र गणेश लाल सोरेन को गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुत्र ने पिता को पीटकर घायल किया:आरोपी गिरफ्तार, हसनगंज पुलिस ने की कार्रवाई
Date:




