Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 3 लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद:सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार, छापेमारी में 254 ग्राम की खेप की जब्त


समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक के पास नगर थाने की पुलिस ने 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमारा गांव निवासी मुन्ना सिंह के बेटे शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह समस्तीपुर में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया। बैग की तलाशी में मिला 254 ग्राम ब्राउन शुगर नगर थाने में सदर डीएसपी-1 सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर जिले से एक युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंचा है। इसके बाद नगर थाने की टीम ने चीनी मिल चौक के पास एक दुकान के नजदीक छापेमारी की। वहां संदिग्ध स्थिति में मिले युवक को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से पॉली पैक में रखा 254 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने समस्तीपुर में इसकी डिलीवरी देने आने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, उसने स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। इस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। छोटे-छोटे पुड़ियों में बेचने की आशंका पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले कुछ लोग ब्राउन शुगर को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचते हैं। कॉलेज और बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों तक इसकी सप्लाई किए जाने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस के मुताबिक, एक ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 800 से 1,000 रुपए तक वसूली जाती है। हालांकि, इस मामले में बरामद पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। समस्तीपुर में सक्रिय है नशे के कारोबार का नेटवर्क समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। हेरोइन, ब्राउन शुगर और गांजा की बरामदगी के साथ अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद तस्करों के लगातार डिलीवरी के लिए पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। अब तक चार महिलाओं की गिरफ्तारी होने का दावा किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles