![]()
पूर्वी तट रेलवे के रायगड़ा डिवीजन में मालिगुरा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। इससे रेल यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द करने और कुछ का रूट बदलने का फैसला किया है। 9 से 13 अक्टूबर 2026 तक 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें 18108/18107 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और 18515/18516 विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस शामिल हैं। 8 से 14 अक्टूबर 2026 तक 6 ट्रेनों का रूट छोटा या बदला गया है। इनमें 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस, 18447/18448 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस और 58501/58502 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें कोरापुट से चलेंगी या वहीं समाप्त होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे परेशानी से बचने के लिए स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या ऑनलाइन पोर्टल से अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी ले लें।
मालिगुरा-छतरिपुट के बीच भूस्खलन, कई ट्रेनें रद्द:पूर्वी तट रेलवे की 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 6 का रूट बदला या छोटा किया गया
