Top 5 This Week

Related Posts

थाना परिसर में तीसरी मंजिल से कूदा बदमाश:नालंदा में बाथरुम जाने का बहाना बनाया था; चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था


नालंदा के बिहार थाना परिसर में आज पुलिस हिरासत में मौजूद एक युवक ने थाने की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। ये बाथरुम जाने के बहाने सिपाही के साथ गया था और चकमा देकर छत से कूद गया। पुलिस ने एक दिन पहले इसे चोरी के आरोप में पकड़ा था। घायल युवक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव निवासी राजेंद्र पंडित के बेटे वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार शाम बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला के लोगो ने वीरेंद्र को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था। मोहल्ले वासियों ने उसे चोर समझकर डायल-112 पुलिस के हवाले कर दिया, उसे बिहार थाना लाया गया था। बाथरूम जाने के बहाने छत पर चढ़ा युवक सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी, जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई थी। आज युवक ने बाथरूम जाने की बात कही, जिस पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे साथ लेकर गया। बाथरूम से निकलने के बाद युवक अचानक चकमा देकर छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूद गया। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप थाना परिसर के अंदर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी, विधि व्यवस्था डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Spread the love

Popular Articles