Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरायकेला में मसाला कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला:घटना के वक्त पत्नी, बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी; सुसाइड की आशंका


सरायकेला थाना क्षेत्र के तेलीसाई टोला में बुधवार को 45 वर्षीय मसाला कारोबारी रंजन साहू का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रंजन साहू विवाहित थे और उनके परिवार में पत्नी तथा दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई हुई थीं। दोपहर में जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने पति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के बीच प्रारंभिक तौर पर आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles