Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, क्वार्टर फाइनल में 8 टीम:सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी दिखाएंगे दम; झारखंड-पंजाब के बीच मुकाबला


राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित16वीं पुरुष सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में देश की आठ दिग्गज टीमें सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। खिताबी दौड़ में चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और हरियाणा की टीमें आमने-सामने होंगी। नॉकआउट चरण के इन मुकाबलों में हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होगा, इसलिए सभी टीमों के बीच आर-पार की जंग देखने को मिलेगी। दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे से चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के बीच होने वाले पहले क्वार्टर फाइनल से होगी। दोनों ही टीमों ने लीग चरण में अपने आक्रामक खेल से सबको प्रभावित किया है, जिससे इस मुकाबले के बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। दूसरा मैच सुबह आठ बजे झारखंड और पंजाब के बीच खेला जाएगा। आंकड़ों के लिहाज से इस मैच में झारखंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि लीग मैचों में उनके फॉरवर्ड्स ने विपक्षी खेमों में जमकर तबाही मचाई है, हालांकि पंजाब का सुदृढ़ डिफेंस इस आंधी को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्य प्रदेश और हरियाणा के बीच टक्कर तीसरे मुकाबले में सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा। इस मैच में यूपी की टीम स्पष्ट रूप से हावी दिख रही है, जिसका मुख्य कारण उनके स्टार स्ट्राइकर शाहरुख अली हैं, जो अब तक टूर्नामेंट में 12 गोल दाग चुके हैं। शाहरुख के साथ नीतीश यादव की जोड़ी ओडिशा के रक्षापंक्ति के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी। दिन के अंतिम मुकाबले में मध्य प्रदेश और हरियाणा की भिड़ंत होगी। मध्य प्रदेश की टीम अपने कप्तान अंश बहुत्रा और रैयन उल हक के शानदार फॉर्म के भरोसे जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अब तक खेले गए कुल 41 मैचों में कुल 82 गोल दागे जा चुके हैं, जिनमें 51 फील्ड गोल, 28 पेनल्टी कॉर्नर और 3 पेनल्टी स्ट्रोक शामिल हैं। अनुशासन के लिहाज से भी यह आयोजन मिसाल बना हुआ है, जहां अब तक केवल 18 ग्रीन और 5 येलो कार्ड ही दिखाए गए हैं और किसी भी खिलाड़ी को रेड कार्ड का सामना नहीं करना पड़ा है। अन्य श्रेणियों में दिल्ली, अरुणाचल और मिजोरम जैसी टीमों ने भी अपने-अपने डिवीजन में शीर्ष स्थान हासिल कर प्रभावित किया है। अब खेल प्रेमियों की नजरें आज होने वाले इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर टिकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles