Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जैक; घर रांची में और परीक्षा लोहरदगा:जेटेट परीक्षा से पहले सफर की परीक्षा… रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7.30 बजे


जैक की ओर से 1 नवंबर को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)- 2026 में रांची में रहने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों के केंद्र दूसरे जिलों में निर्धारित किए गए हैं। किसी को लोहरदगा जाना है तो किसी को खूंटी, जमशेदपुर और हजारीबाग। परेशानी यह है कि रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे से है। ऐसे में समय पर केंद्र पहुंचने के लिए उन्हें एक दिन पहले ही दूसरे जिले में जाना सुरक्षित रहेगा। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। 2 मामलों से समझें- दूसरे जिले में सेंटर का असर 1. अजय कुमार : रांची में रहते हैं, केंद्र लोहरदगा में रांची निवासी अजय कुमार का परीक्षा केंद्र लोहरदगा में निर्धारित किया गया है। परीक्षा के दिन समय पर केंद्र पहुंचने के लिए उन्हें यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी। रिपोर्टिंग समय को देखते हुए एक दिन पहले लोहरदगा पहुंचना पड़ सकता है। इससे आने-जाने के साथ ठहरने का खर्च भी बढ़ना तय है। 2. शिल्पी कुमारी : रांची से खूंटी जाना है, बढ़ेगी मुश्किलें शिल्पी कुमारी रांची में रहती हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र खूंटी में निर्धारित किया गया है। रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू होने के कारण समय पर पहुंचना चुनौती है। सुबह यात्रा में देरी होने की आशंका से बचने के लिए 1 दिन पहले खूंटी जाना पड़ सकता है। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होंगे। जेटेट-2026 एक नजर में परीक्षा की तारीख 1 नवंबर 2026, पहली पाली : सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली : दोपहर 2 से 4:30 बजे तक। अभ्यर्थियों का दर्द अभ्यर्थियों का कहना है कि दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र होने का असर केवल आने-जाने के खर्च तक सीमित नहीं है। सुबह रिपोर्टिंग होने पर अभ्यर्थियों को एक दिन पहले पहुंच कर रहने की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। इससे परीक्षा देने की कुल लागत बढ़ जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। व्यावहारिक चुनौतियां भी आ सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles