Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजधानी के सभी तालाब लबालब हैं:दुर्गा पूजा बीतते ही दीपावली-छठ की तैयारी में जुटा निगम, 11 दिनों में बदली जगन्नाथपुर तालाब की सूरत


दुर्गा पूजा संपन्न होने के साथ ही रांची नगर निगम अब दीपावली और छठ की तैयारियों में जुट गया है। शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और छठ घाटों को चमकाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। इसका असर भी दिखने लगा है। कुछ छठ घाटों को पहले से ही तैयार किया जा रहा था। ऐसे में महज 11 दिनों के अंदर ऐतिहासिक जगन्नाथपुर तालाब की सूरत पूरी तरह बदल गई है। जलकुंभी और कचरे के अंबार से घिरे इस तालाब को साफ कर व्रतियों के अर्घ्य देने लायक सुव्यवस्थित रूप दिया गया है। इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से रांची के डैम-तालाब लबालब भरे हुए हैं। इसे देखते हुए सभी घाटों पर डेंजर जोन चिन्हित किए जाएंगे। गहरे पानी से पहले डेंजर जोन चिह्नित किया जाएगा। बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही लाल फीता से घेराबंदी की जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी तालाबों और छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों व सफाई शाखा के साथ समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश दिया है। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है गहरे पानी में लाल फीता व डेंजर साइनेज : जिन तालाबों या घाटों में पानी का स्तर अधिक गहरा है, वहां नगर निगम बैरिकेडिंग कर लाल फीता लगाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए बड़े-बड़े चेतावनी बोर्ड लगाएगा।
खराब स्ट्रीट लाइट 48 घंटे में ठीक होंगी : सभी घाटों और मुख्य संपर्क पथों की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का आदेश दिया गया है। जहां अंधेरा अधिक है, वहां अतिरिक्त लाइटें लगेंगी।
घाटों से लेकर पहुंच पथों तक की सफाई : केवल घाट की सीढ़ियां ही नहीं, बल्कि तालाब के चारों ओर, पहुंच पथों और संपर्क गलियों में नियमित फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और कचरे का उठाव सुनिश्चित किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles