Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नंदिनी ज्वेलर्स लूट कांड, 7 अपराधी गिरफ्तार:लूट से पहले की थी दुकान की रेकी, आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद


हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में नंदिनी ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बड़कागांव के एसटीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को 8 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित टीपी-05 के पास कुछ अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान विनोद कुमार भुईयाँ, प्रिंस यादव और तेजु कुमार भोक्ता के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे। गोलीबारी कर लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए आगे की पूछताछ में आरोपियों ने 7 फरवरी को बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई नंदिनी ज्वेलर्स लूट कांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की। उन्होंने बताया कि लूट से पहले दुकान की रेकी की गई थी। ज्वेलरी व्यवसायी से गहनों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया गया, और विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी कर लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि बड़कागांव निवासी संदीप कुमार सोनी ने इस घटना की योजना बनाई थी। इस लूट में राहुल कुमार सिंह उर्फ पद्धी, साकिन्दर कुमार गंझु, रामधनी ठठेरा और विशाल शांताराम सहित अन्य अपराधी भी शामिल थे। पुलिस ने इन सभी को भी गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए जेवरों को गलाकर अन्य राज्यों में बेचा गया पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि लूटे गए जेवरों को गलाकर अन्य राज्यों में बेचा गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles