Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांदी में बिस सूत्री उपाध्यक्ष ने हाथ में बांधी पट्टी:नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी करने का विरोध किया


नालंदा के नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी के विरोध में बिस सूत्री उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कार्यालय परिसर में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनके अनुसार, यहां पदाधिकारी, क्लर्क और चालक भी खुद को वरिष्ठ अधिकारी से कम नहीं समझते। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में पदाधिकारियों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। बिस सूत्री उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति भी अधिकारियों और कर्मियों का रवैया सम्मानजनक नहीं रहता है। अभय नंदन पांडेय ने चेतावनी दी कि प्रशासन के प्रति लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles