Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में किराए के मकान में नर्स का मिला शव:युवक के साथ पति-पत्नी बनकर रह रही थी, परिजन शादी के लिए ढूंढ रहे थे लड़का


नवादा में नर्स का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया हुआ है। युवती किराए के मकान में एक युवक के साथ पति-पत्नी बनकर रह रही थी। घटना के बाद से युवक फरार है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर मोहल्ले की है। मृतका की पहचान अकबरपुर प्रखंड के बकसंडा गांव निवासी जितेंद्र मांझी 23 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। युवती के गले में मिला मंगलसूत्र मृतका के फूफा दूधी मांझी ने बताया कि मनीषा एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। उन्हें अचानक सूचना मिली कि मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो मकान मालिक रंजन कुमार ने बताया कि मनीषा कुमारी शादीशुदा थी और उसके गले में मंगलसूत्र भी था। मकान मालिक के खुलासे के बाद परिवार हैरान रह गया। उन्हें पता चला कि मनीषा धनबाद के अभिषेक पांडे नामक एक युवक के साथ पिछले छह महीने से पति-पत्नी के रूप में किराए के मकान में रह रही थी। मनीषा ने अपने परिवार को बताया था कि वह चार सहेलियों के साथ रहती है और वहां पुरुषों का आना मना है। नर्स के लिए लड़का ढूंढ रहे थे परिजन दूधी मांझी ने मनीषा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मनीषा ने दो दिन पहले ही व्हाट्सएप पर अपनी फोटो भेजी थी और परिवार उसके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढ रहा था। फूफा का कहना है कि जिस तरह से शव फंदे से लटका मिला है और शरीर पर निशान भी पाए गए हैं, उससे यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है। लेकिन घटना के बाद युवक का कोई पता नहीं चला है। मकान मालिक रंजन कुमार ने यह भी बताया कि दो महीने पहले भी मनीषा और अभिषेक के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें मकान खाली करने के लिए कह दिया था। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मामले के हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles